फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu 125 patients admitted in 48 hours

स्वाइन फ्लू: 48 घंटे में 125 मरीज भर्ती, अस्पतालों में बिस्तर पड़ने लगे कम

Thu, 31 Jan 2019 06:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Swine flu 125 patients admitted in 48 hours
swine flu - फोटो : फाइल फोटो

पिछले 48 घंटे के दौरान दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के सवा सौ नए मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। बुधवार तक दिल्ली निवासी 580 लोग फ्लू ग्रस्त हो चुके हैं। जबकि बाहरी राज्यों के मरीजों को मिलाकर ये आंकड़ा 800 पार कर चुका है। इतना ही नहीं, स्वाइन फ्लू की वजह से हो रही मरीजों की मौत की संख्या भी बढ़कर 17 हो चुकी है। अकेले आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में ही अब तक 12 मरीज दम तोड़ चुके हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ने मामलों के चलते दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में बिस्तर भी कम पड़ने लगे हैं।     

विज्ञापन


एम्स के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर नवल विक्रम का कहना है कि जिन लोगों को इंफ्लूएंजा से अधिक खतरा है वे इससे बचाव के लिए वैक्सीन इस्तेमाल कर सकते हैं। 65 साल या उससे ऊपर के सभी लोग, मधुमेह, अस्थमा से पीड़ित लोगों को, गर्भवती स्त्री, बच्चे इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से वैक्सीन देना चाहिए। इससे स्वाइन फ्लू के संक्रमण को कुछ हद तक रोका जा सके।  
विज्ञापन


2009 में मैक्सिको में मिले थे स्वाइन फ्लू के मामले
साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि यह सांस से जुड़ी बीमारी है, जो इंफ्लुएंजा टाइप ए से होता है। इससे सूअर भी संक्रमित होते हैं। एच1एन1 वाइयस से दुनियाभर में 2009 में 18000 मौतें हुई थी। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के शुरुआती मामले 2009 में मैक्सिको में पाए गए थे। अब तक लगभग सौ देशों में इस संक्रमण ने लोगों को चपेट में लिया है। इसके लक्षण आम फ्लू से मिलते जुलते ही हैं। इसकी पहचान खून की जांच से ही संभव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में नहीं है किट, स्वास्थ्य कर्मचारी परेशान
बढ़ते स्वाइन फ्लू की वजह से दिल्ली कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी भी परेशान हैं। इनका कहना है कि किसी भी एंबुलेंस में स्वाइन फ्लू की किट नहीं है। इसके कारण उन्हें खुद के संक्रमित होने का खतरा है। वे कई बार यूनियन के जरिए इस समस्या को सरकार तक रख चुके हैं, लेकिन अब तक सभी एंबुलेंस में स्वाइन फ्लू किट उपलब्ध नहीं कराई है। कर्मचारियों को सरकार की इस लापरवाही के कारण संक्रमित होने का काफी भय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed