फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swachh survekshan 2020 ghaziabad ranks 19th position muradnagar nagar palika gets first

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020ः गाजियाबाद को मिला 19वां स्थान, नगरपालिकाओं में मुरादनगर को पहला स्थान

Thu, 20 Aug 2020 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
swachh survekshan 2020 ghaziabad ranks 19th position muradnagar nagar palika gets first
गाजियाबाद को मिला 19वां स्थान - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता महोत्सव के अंतर्गत आज वर्चुअल सम्मान समारोह के दौरान गाजियाबाद के जिलाधिकारी और नगर पालिका चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया मौजूद रहे। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संबोधित किया। इस सम्मान समारोह में गाजियाबाद को पूरे देश में 19वां स्थान मिला है। गाजियाबाद को 2283.26 अंक मिले। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद जिले की एकमात्र नगर पालिका मुरादनगर नगर पालिका परिषद को स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


इस अवसर पर जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने मुरादनगर नगर पालिका चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया और अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के सराहनीय कार्यों के प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में संपूर्ण भारत देश से 4242 शहरों ने भाग लिया, जिसमें से 129 शहरों को अवार्ड के लिए चयनित किया गया। जिनमें मुरादनगर का सम्मिलित होना और प्रथम स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर की सम्मानित जनता और हमारे समस्त सभासद और नगर पालिका स्टाफ की कड़ी मेहनत और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से यह सम्मान मुरादनगर नगरपालिका को मिला है। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति ने स्वच्छ भारत मिशन में अपना योगदान दिया है। यह हमारे लिए सम्मान का विषय है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के साथ शैलेंद्र प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी नगर गाजियाबाद, देवेंद्र पाल सिंह उप जिलाधिकारी सदर गाजियाबाद मीनू आर्य डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन शहरी गाजियाबाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल शर्मा, गौरव चौधरी, अर्पित गर्ग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed