{"_id":"5b5358794f1c1b4f748b61f5","slug":"suspected-murder-of-woman-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में मर्डर की आशंका, हत्या के बाद से बेटे और बेटी हैं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के शक में मर्डर की आशंका, हत्या के बाद से बेटे और बेटी हैं गायब
ब्यूरो,अमर उजाला, दादरी
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Woman Death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमीक्रॉन-2 में शुक्रवार को बंद मकान में महिला का शव बरामद हुआ था। मामले में अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। वारदात के बाद से अभी तक महिला के दोनों बच्चे अभी गायब हैं। पुलिस की जांच में परिचितों पर ही हत्या की सुई घूम रही है।
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रान-2 के ब्लॉक बी में मंजू यादव अपने बेटा कृष्णकांत (19) व बेटी प्रियंका (21 वर्ष) के साथ किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार को मंजू के सिर पर किसी वस्तु से चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों बच्चे घर से गायब मिले। इस मामले में पति प्रमोद कुमार ने कोतवाली दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी निशंाक शर्मा ने बताया कि पिछले तीन माह से पति प्रमोद कुमार पत्नी मंजू यादव से अलग रहता था। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक व्यक्ति का उसके घर पर आना जाना था। पुलिस मामले में अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
साथ ही वारदात के बाद से गायब महिला के बेटे और बेटी की तलाश में जुटी है। मामले में महिला के पति से भी गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि शराब पीने के चलते दोनों में झगड़ा होता था जिसके बाद वह पति से अलग होकर रहने लगी। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।