फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surgical Strike congratulates the army, was fiercely fireworks

सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को दी बधाई, जमकर हुई आतिशबाजी 

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Surgical Strike congratulates the army, was fiercely fireworks
Indian Army - फोटो : File Photo

देश की सेना ने जिस प्रकार से सीमा पार पाक आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया उससे हर कोई खुश है। साइबर सिटी के लोग सेना के साहसिक कारनामे से फूले नहीं समा रहे हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अतिशबाजी की। कहा कि सेना ने देशवासियों का सिर ऊंचा कर दिया है। पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी। 
विज्ञापन


भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान के नारों के साथ-साथ पटाखों की गूंज से शहर गूंज उठा। हर तरफ जश्न का माहौल था। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी अपने जवानों का गुणगान करते नहीं थक रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज बड़ी संख्या में लोगों के साथ शाम को अग्रवाल धर्मशाला चौक पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम उमड़ आया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे काफी देर तक लोग लगाते रहे। 

सत्यनारायण यादव ने कहा कि पाकिस्तान पिछले काफी समय से आतंकियों को देश में भेज आतंक का वातावरण बना रहा है। उसके खिलाफ इसी प्रकार की कार्यवाई होनी चाहिए। 

मोदी सरकार से लोगों को ऐसी ही उम्मीद थी जिस पर वह खरे उतरे। पाकिस्तान अगर अपनी हरकत से  बाज नहीं आया तो उस पर और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

भाजपा नेता मनीष गाडौली ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान पाकिस्तान पर अंकुश नहीं लगाया गया। लक्ष्मी गार्डन में भी लोगों ने सेना की जीत का जश्न मनाया। 


कपिल दुआ ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल रहा।  शहर के सेक्टर-40, 57, सुशांत लोग, मालिबु टाउन, सेक्टर-39, डीएलएफ, गांव चक्करपुर, राजेन्द्रापार्क, देवीलाल नगर, वजीराबाद, मानेसर क्षेत्र, झाड़सा, बादशाहपुर सहित अन्य कई इलाकों में लोगों ने सेना की जीत का जश्न मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed