Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surge in crowds... DTC deploys all 6,858 buses

Delhi NCR News: बढ़ी भीड़...डीटीसी ने उतारीं सभी 6,858 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रेप-2 लागू होने और दीपावली की खरीदारी के कारण सार्वजनिक परिवहन पर बढ़ा दबाव, मेट्रो के 40 ट्रेनें अधिक चलाने के बाद भी बढ़ानी पड़ीं बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बीएस-4 और इससे पुराने वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। मेट्रो के साथ दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यात्रियों को सुविधा देने और निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए डीटीसी ने अपने बेड़े की सभी 6,858 बसें सड़कों पर उतार दी हैं।
दीपावली के मद्देनजर दिल्ली में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, एनसीआर के अलावा हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी व्यापारी और खरीदार राजधानी आ रहे हैं। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। इसका असर रोजाना दिल्ली आने वाले नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में मेट्रो और बसों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। व्यस्त मार्गों पर डीटीसी बसों में भीड़ बढ़ने से फेरे और आवृत्ति बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रदूषण के चलते ग्रेप-2 लागू होने के बाद एनसीआर से बीएस-4 और इससे पुराने वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक है। इससे सार्वजनिक परिवहन पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कार्यदिवसों में 20 अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं। इस तरह मेट्रो नेटवर्क पर कुल 40 अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। डीटीसी भी यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर परिचालन बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल डीटीसी के बेड़े में 1,750 सीएनजी और 5,088 इलेक्ट्रिक बसों सहित कुल 6,858 बसें हैं। आमतौर पर निगम कार्यदिवसों में 90 से 95 प्रतिशत बसें ही सड़कों पर उतारता है और शेष बसें रिजर्व में रखी जाती हैं। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब पूरा बेड़ा संचालित किया जा रहा है।


दो वर्षों में 42 लाख यात्रियों को सफर कराने का लक्ष्य
डीटीसी बसों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने बस सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने पर जोर दिया है। दिसंबर तक 842 और अगले दो वर्षों में 6130 नई इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य डीटीसी बसों से प्रतिदिन 42 लाख यात्रियों को सफर कराने का है। इसके लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ मार्गों पर मांग के अनुरूप परिचालन मजबूत करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed