फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surajkund Mela people Chhattisgarhi Dogra Art Enthusiasts.

सूरजकुंड मेला: छत्तीसगढ़ी ढ़ोगरा कला के दिवाने हुए लोग

Wed, 10 Feb 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela people Chhattisgarhi Dogra Art Enthusiasts.

भारतवर्ष में जिस कला के दर्शन केवल छत्तीसगढ़ में होते हैं उस ढ़ोगरा कला को अंतरराष्ट्रीय  सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन


स्टॉल नंबर-794 पर जयराम सोलंकी ने ढ़ोगरा से बनाई वस्तुओं को प्रदर्शित किया है, जिसने लोगों को अपना दिवाना बना रखा है। लकड़ी के फ्रेम में ढ़ोगरा कला के पीतल के बारीक कार्य ने लोगों को सहज ही अपनी ओर खींचने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


ढ़ोगरा कला के शिल्पकार जयराम छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, जिन्होंने इस कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के लिए सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में स्टॉल लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहले भी इस मेले मे छह बार  अपनी कला को प्रदर्शित कर चुके हैं। पिछली साल  जयराम सोलंकी को बेस्ट क्राफ्ट  का अवार्ड भी मिल चुका है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उकेरते हैं लकड़ी पर
ढ़ोगरा कला में लकड़ी के  फ्रेम में पीतल के प्रयोग से सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं। इनमें प्रमुख तौर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं सभ्यता को उकेरने का कार्य किया जाता है।


मानवीय आकृतियों में इस प्रदेश के रीति-रिवाज एवं त्योहार और अवसरों को प्रदर्शित किया जाता है। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शिल्पकार जयराम सोलंकी ने 400 रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक की रचनाओं को प्रदर्शित किया है।

ढ़ोगरा कला से एक ट्री ऑफ लाइफ  नाम से पेड़ भी बनाया गया है, जिसे छोटे रूप से विशाल आकृति के रूप में बनाया गया है।

सबसे बड़े वृक्ष (ट्री ऑफ लाइफ) का मूल्य 80 हजार तथा मध्य आकार के पेड़  की कीमत 35 हजार रुपये बताई जाती है। इन्हें घरों इत्यादि स्थानों पर साज-सज्जा के रूप में प्रयोग करने को शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed