फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suprime Court says solid waste in Delhi a serious problem, asks LG to constitute committee

दिल्ली में सूखे कूड़े की समस्या नाराज सुप्रीम कोर्ट, कहा- एलजी बनाएं विशेषज्ञ समिति

Fri, 17 Aug 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Suprime Court says solid waste in Delhi a serious problem, asks LG to constitute committee
supreme court
दिल्ली में सूखे कूड़े की समस्या को बेहद गंभीर करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि इससे निपटने के लिए लोगों के सहयोग की भी जरूरत है। साथ ही कोर्ट ने उपराज्यपाल को इस समस्या से निपटने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने पर विचार करने के लिए कहा है।   
विज्ञापन


जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि समिति को कूड़ा प्रबंधन से जुड़े तमाम मसलों की तह तक जाना चाहिए। समिति गाजीपुर, ओखला और भलस्वा लैंडफिल को साफ करने के मामले पर भी विचार करना चाहिए। समिति में विशेषज्ञों के अलावा सिविल सोसायटी और रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्य भी होने चाहिए।  
विज्ञापन


पीठ ने पाया कि यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है। लिहाजा अथॉरिटी को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए बल्कि हर पहलू पर गहराई से विचार करना चाहिए जिससे दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन की समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हम आशा करते हैं कि निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उपराज्यपाल के दफ्तर की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने पीठ से कहा कि वह इस मसले पर उपराज्यपाल से विचार विमर्श करेंगी और एक हफ्ते में पीठ के समक्ष उनका पक्ष रखेंगी।

पीठ ने इस मामले में एमाइकस क्यूरी वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसाल्विस से विशेषज्ञ व सिविल सोसायटी से पांच लोगों के नाम सुझाने के लिए कहा है।

सुनवाई के दौरान कॉलिन ने पीठ को बताया कि नागरिक निकायों की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया कि आरडब्ल्यूए सूखे और गीले कूड़ों को अलग-अलग करने के प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। इस पर एसडीएमसी की ओर से पेश वकील ने कहा कि वह हलफनामा दायर कर चुके हैं। अगर एमाइकस क्यूरी को कुछ कहना है तो वह जवाब दाखिल कर सकते हैं।

पीठ ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने हलफनामे में फंड के बारे में बताया है, वहीं एसडीएमसी ने कहा है कि कुछ इलाकों में कूड़े के अलग-अलग करने की शुरुआत हो चुकी है। पीठ ने यह भी कहा कि यह गंभीर समस्या है।

इससे न केवल दिल्ली बल्कि दूसरे शहरों पर भी असर पड़ेगा। लिहाजा एलजी को विशेषज्ञ समिति का गठन तो करने दीजिए। अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed