फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supertech Society power cut.

सुपरटेक सोसायटी में बिजली कटने से 500 फ्लैट अंधेरे में

Thu, 11 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Supertech Society power cut.

एनएच 24 स्थित क्रासिंग्स रिपब्लिक के सुपरटेक सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम को बिजली कटने से परेशान रेजीडेंट्स ने हंगामा किया।

विज्ञापन


रेजीडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर ने समय पर सोसायटी का बिल क्रासिंग्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नहीं दिया। इसलिए कंपनी ने बिजली काट दी है। सोसायटी में यह घटना दूसरी बार घटी है।

सुपरटेक सोसायटी में बिजली काटने से रेजीडेंट्स काफी परेशान हैं। रेजीडेंट्स तनवीर ने आरोप लगाया कि क्रासिंग्स रिपब्लिक में जितनी सोसायटी है उन्हें बिजली क्रासिंग्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन


सभी सोसायटी से पैसा एकत्र होकर कंपनी में जमा होता है। बाद में कंपनी बिल के मुताबिक पावर कारपोरेशन को धनराशि देती है। सुपरटेक सोसायटी में बिलकुल विपरीत काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर ने रेजीडेंट्स से तो बिजली बिल का पूरा पैसा ले लिया लेकिन उसे कंपनी के पास नहीं जमा कराया। करीब 61 लाख रुपये बकाया है।

इसलिए कंपनी ने सोसायटी के 500 फ्लैट्स की बिजली शाम तीन बजे काट दी जो रात 11 बजे तक नहीं आई। रेजीडेंट्स के गुस्सा करने पर सोसायटी के ऑपरेशन मैनेजर बीएस नेगी को बुलाया गया।

हालांकि उन्हाने आश्वासन दिया है कि देर रात तक बिजली आ जाएगी। उधर, बिजली नहीं मिलने की स्थिति में रेजीडेंट्स रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed