फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunanda pushkar staff and chemists arrested for inquiry by delhi police

सुनंदा हत्या मामला : थरूर के कर्मचारी व केमिस्ट हिरासत में

Sun, 31 Jan 2016 09:57 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
sunanda pushkar staff and chemists arrested for inquiry by delhi police

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में पुलिस ने शशि थरूर के स्टाफ और कई केमिस्टों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थरूर को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


अब इस बात की जांच की जा रही है कि सुनंदा को जहर किसने दिया। दक्षिण जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी एजेंसी एफबीआई की जांच के बाद एम्स द्वारा दी गई अंतिम रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है।
विज्ञापन


उनके शरीर में एल्प्रेक्स नामक जहर पाया गया था। शरीर पर इंजेक्शन लगने के भी निशान थे। पुलिस ने शशि थरूर के ड्राइवर बजरंगी, पर्सनल स्टाफ नारायण सिंह, पारिवारिक मित्र संजय दीवान और लीला होटल के डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त जगह पर पूछताछ

sunanda pushkar staff and chemists arrested for inquiry by delhi police

पुलिस ने कुछ दवा विक्रेताओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें लोधी कॉलोनी में स्थित एक केमिस्ट शॉप चलाने वाला शामिल है। इस व्यक्ति व उसके पिता से कई घंटे तक एएटीएस कार्यालय में पूछताछ की गई है।

इसके अलावा कुछ और केमिस्टों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछा गया है कि लीला होटल में ठहरने के दौरान सुनंदा पुष्कर के लिए क्या-क्या दवाएं दी गई थीं और कौन दवाई लेने आया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मीडिया को भनक न लगे, इसलिए सुनंदा मामले में लोगों से पूछताछ गुप्त जगह पर की जा रही है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को वसंत विहार स्थित एएटीएस कार्यालय में पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed