फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sun has left the mother in hospital

बुजुर्ग मां को जिला अस्पताल में छोड़ गया बेटा, रोते हुए कर रही है इंतजार

Fri, 22 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
 sun has left the mother in hospital
rml hospital

इलाज के बहाने से बीमार मां को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हुए बेटा और उसके परिवार की तलाश के लिए जिलाधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने एडीएम को भी मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चार सिंतबर को अमित नाम के व्यक्ति ने अपनी बीमार बुजुर्ग मां उमा (65) को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल लाया था। वह मां के साथ उनका कपड़ों से भरा बैग भी लाया था। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग मां को अस्पताल में दाखिल कराकर दवाई लेने के बहाने फरार हो गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो नंबर गलत निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मगर 10-12 दिन तक महिला की न तो पुलिस ने सुध ली और न ही परिवार की ओर से कोई आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल ने महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया। इस दौरान 16 दिन बाद भी जब युवक वापस नहीं आया तो अमर उजाला ने इस संबंध में बुधवार और बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित की।


खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने एसएसपी लव कुमार को पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि संबंधित थाने की पुलिस महिला के परिजनों की तलाश करे। साथ ही महिला से पूछे कि अगर वह कानूनी कार्रवाई करनी चाहें तो उन्हें कानूनी सहायता दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed