फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sultan movies's wrestler wins wrestling on rakshabandhan

सुल्तान फिल्म के पहलवान ने रक्षाबंधन पर जीती कुश्ती 

Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sultan movies's wrestler wins wrestling on rakshabandhan
सुल्तान - फोटो : फोटो- ट्विटर
रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के लगभग 200 पहलवान दमखम दिखाने पहुंचे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर थे। सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की कुश्ती सुल्तान फिल्म के विक्रम पहलवान ने जीती। हालांकि, रोमांचक मुकाबले को देख इनाम की राशि बढ़ाकर 61 हजार रुपये कर दी गई। 

दंगल के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला सचिव दीपक नागर ने बताया कि 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती का मुकाबला सुल्तान फिल्म के विक्रम पहलवान और सीआईएसएफ के सोनू पहलवान के बीच हुआ। 
विज्ञापन


दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में विक्रम पहलवान ने सोनू पहलवान को हराकर सबसे बड़ी कुश्ती का खिताब जीता। सोनू पहलवान हरियाणा केसरी हैं। 31 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती सुल्तान फिल्म के पवन पहलवान और भूपेंद्र सादुल्लापुर के बीच बराबरी पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 21 हजार रुपये के लिए हुई तीसरी कुश्ती सिंटू पहलवान डगरपुर और सोनू पंडित बमैहटा के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबर पर ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed