फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sukesh chandrasekhar demands a CBI inquiry from the Lieutenant Governor of Delhi

LG को तीसरा लेटर: घूस मामले में सुकेश ने की CBI जांच की मांग, बोला-सत्येंद्र जैन से लगातार मिल रहीं धमकियां

Mon, 07 Nov 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Nov 2022 09:40 AM IST
सार

ठगी और मनी लॉड्रिंग के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल को लिखे पत्र में तत्काल सीबीआई जांच की अनुमति देने का आग्रह किया है। लिखा है कि शिकायत के बाद उस पर दबाव बढ़ गया है और कभी भी उसके खिलाफ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

विज्ञापन
sukesh chandrasekhar demands a CBI inquiry from the Lieutenant Governor of Delhi
सुकेश ने उपराज्यपाल से की सीबीआई जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठगी और मनी लॉड्रिंग के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दी शिकायत पर सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। पत्र में उसने जेल में बंद मंत्री सतेंद्र जैन, मंत्री कैलाश गहलौत, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करोड़ों रुपये देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उसने सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल पर धमकाने और जेल में सुरक्षित रहने के लिए करोड़ों रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर देने का आरोप भी लगाया था। अपने वकील ए के सिंह के जरिए उपराज्यपाल को लिखे पत्र में सुकेश ने उसकी ओर से दी गई शिकायत की तत्काल सीबीआई जांच की अनुमति देने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


उसने लिखा है कि शिकायत के बाद उस पर दबाव बढ़ गया है और कभी भी उसके खिलाफ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने पत्र में लिखा है कि मैने खबर पढ़ी है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि बीजेपी मुझे चुनाव के समय आगे कर रही है और मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं। जो गुमराह करने के साथ मुद्दे से भटका रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में मैंने व्यक्तिगत रूप से सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत को असोला फार्म पर पार्टी के लिए 50 करोड़ रुपये दिए थे। मुझे राज्य सभा भेजने का प्रलोभन दिया गया था। उसके बाद अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन से उसकी हयात होटल में मुलाकात हुई थी। 


जहां दक्षिण राज्यों में जनाधार बढ़ाने के लिए कम से कम 20 से 30 लोगों को लाने पर जोर दिया गया था। 2017 में चुनाव चिन्ह मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। उस दौरान सतेंद्र जैन जेल में मिलने आए थे। वह जानना चाहते थे कि उसने जांच एजेंसी को 50 करोड़ के योगदान के बारे में किसी भी तथ्य का खुलासा तो नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed