{"_id":"5d6890c78ebc3e016755fa18","slug":"suicide-note-found-from-congress-mla-kuldeep-bishnoi-private-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी विधायक के निजी सचिव की मौत मामले में बड़ा खुलासा, सुसाइड नोट से सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी विधायक के निजी सचिव की मौत मामले में बड़ा खुलासा, सुसाइड नोट से सामने आया सच
Fri, 30 Aug 2019 08:28 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के निजी सचिव सुकुमार (43) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। उन्होंने अकेलेपन से परेशान होकर यह कदम उठाया था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में यह बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सुकुमार की मौत को संदेह की नजर से देख रही है।
सुकुमार ने सोमवार को दिल्ली के सनलाइट कालोनी, हरिनगर के मकान में जहरीला पदार्थ खा लिया था। अगले दिन एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हालत बेहद नाजुक होने के कारण पुलिस उनका बयान भी दर्ज नहीं कर सकी थी।
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले करीब दो साल से सुकुमार की पत्नी उनसे अलग हैदराबाद में रह रही थी।
विज्ञापन
इस वजह से वह अकेले हो गए थे। वहीं सनलाइट कालोनी थाना पुलिस ने सुसाइड नोट की सत्यता जांचने के लिए उसे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। फिलहाल सुकुमार के परिवार ने उनकी मौत पर कोई सवाल नहीं उठाए हैं।

पुलिस के मुताबिक सुकुमार पोरिया अकेले 56-ए, हरिनगर, सनलाइट कालोनी में रहते थे। वह कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के साथ एक दशक से अधिक समय से जुड़े थे। उनका बेटा हरियाणा के सोनीपत में पढ़ाई कर रहा है।
सुकुमार के पास से मिले नोट में उन्होंने जिक्र किया है कि काफी प्रयासों के बाद भी अपनी पत्नी को वापस नहीं ला पा रहे थे। अकेलेपन की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सुकुमार का शव परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं पुलिस इस मामले को संदेह की नजर से भी देख रही है। पिछले दिनों आयकर विभाग की टीम ने विधायक कुलदीप के गुरुग्राम व दिल्ली के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बेनामी संपत्तियों का पता चला था।
इसी छापेमारी के दौरान अचानक सुकुमार की मौत की खबर मिली। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इससे कहीं सुकुमार की मौत का कोई कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस उनके फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है।