{"_id":"5d2a9b6b8ebc3e6d0179c226","slug":"stunt-on-audi-sports-car-by-young-man-at-vijay-chowk-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के विजय चौक पर ऑडी स्पोर्ट्स कार से स्टंट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के विजय चौक पर ऑडी स्पोर्ट्स कार से स्टंट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Sun, 14 Jul 2019 08:33 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
कार पर स्टंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के वीवीआईपी विजय चौक इलाके में शनिवार तड़के एक ऑडी स्पोर्ट्स टू-सीटर कार सवार ने सड़क पर जमकर स्टंट किए। कार की तेज आवाज सुनकर जब तक सुरक्षाकर्मी हरकत में आए, तब तक वहां कई चक्कर लगाने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि रात्रि पाली में तैनात सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए। स्टंट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बता दें कि जहां स्टंटबाजी हुई, वहां से चंद कदम की दूरी पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कई महत्वपूर्ण दफ्तर हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक नाकाम रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्टंटबाजी की घटना तड़के 4 बजे के आसपास हुई। सफेद रंग की ऑडी स्पोर्ट्स कार ने विजय चौक के कई चक्कर लगाए। इसके बाद आरोपी अचानक कार को स्किड कर स्टंट करने लगा।

स्टंटबाजी के दौरान कार के इंजन की आवाज तेजी से आने लगी। आरोपी ने तीन से चार चक्कर लगाकर इस इलाके में स्टंट किए और चलता बना। इधर, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को कुछ समझ नहीं आया। जब तक उन्हें स्टंटबाजी का पता चला, तब तक आरोपी कार लेकर फरार हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फौरन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई। फुटेज देखकर पुलिस अधिकारी कार के ऑडी या पोर्श होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अधिकारी एक्सपर्ट से कार का नंबर पता करके उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।