{"_id":"6ae9d92c66ba0e4f25056579","slug":"students-will-share-their-thoughts-on-womens-empowerment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161941-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला सशक्तीकरण पर विचार रखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला सशक्तीकरण पर विचार रखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
-सीबीएसई पांच नवंबर से शुरू करने जा रहा है अभिव्यक्ति शृंखला
-इस शृंखला के तहत स्कूलों में 05 से 17 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखते हुए नजर आएंगे। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सीबीएसई महिला सशक्तिकरण: शिक्षित बने, सक्षम बने थीम पर एक अभिव्यक्ति शृंखला आयोजित करने जा रहा है। इसका आयोजन स्कूल व राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को निबंध और कविता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे स्कूल स्तर पर यह गतिविधियां पांच नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित करें। विद्यार्थियों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अनुच्छेद, निबंध अथवा कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखेंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 400 शब्दों में निबंध या कविता लिखनी होगी। नौवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 700 शब्दों में निबंध या कविता लिखनी होगी। जबकि ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 1000 शब्दों का निबंध या कविता निर्धारित की गई है।
विद्यालय स्तर पर प्राप्त एंट्री का मूल्यांकन करने के बाद प्रत्येक श्रेणी से एक श्रेष्ठ एंट्री का चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक विद्यालय अधिकतम चार एंट्री सीबीएसई को भेज सकेगा। स्कूलों को चयनित एंट्री को 18 से 25 नवंबर तक सीबीएसई के एक्सप्रेशन सीरीज पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्र से हर श्रेणी की 10 सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं के चयन के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को ऑनलाइन मेरिट प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नकल या साहित्यिक चोरी वाली एंट्री स्वीकार नहीं की जाएंगी।