{"_id":"67eb2107a68df4e9150831f4","slug":"students-will-be-able-to-apply-for-admission-in-classes-6th-to-12th-in-government-schools-from-april-1-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आज से सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक दाखिले की दौड़ शुरू, विद्यार्थी ऐसे कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आज से सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक दाखिले की दौड़ शुरू, विद्यार्थी ऐसे कर सकेंगे आवेदन
Tue, 01 Apr 2025 04:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:41 AM IST
सार
पहले चरण के तहत कक्षा छठीं से लेकर नौवीं के लिए शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट https://www.edudel.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि कक्षा दसवीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी स्कूलों में गैर योजना दाखिले के तहत कक्षा छठीं से दसवीं और 12वीं में दाखिला को लेकर एक अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
पहले चरण के तहत कक्षा छठीं से लेकर नौवीं के लिए शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट https://www.edudel.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि कक्षा दसवीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध होंगे। जिसे जमा करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल है। दसवीं और 12वीं में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। जिसका आयोजन 21 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पत्राचार विद्यालय के कक्षा दसवीं और 12वीं में भी दाखिले के लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2025 होगी। उसके बाद आवेदन करने पर देरी शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
दाखिले के लिए केवल दिल्ली निवासी आवेदन के योग्य होंगे। कक्षा 12वीं में दाखिला के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 11वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साइंस स्ट्रीम के लिए 55 फीसदी अंक और कॉमर्स के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 50 फीसदी अंक चाहिए। कक्षा दसवीं में दाखिले के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से नौवीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
वहीं, दाखिले के लिए कक्षा छठीं में उम्र दस वर्ष पूरी हो चुकी हो और 12 वर्ष से कम होनी चाहिए। कक्षा सातवीं के लिए 11 वर्ष से लेकर 13 वर्ष से कम उम्र, कक्षा आठवीं के लिए 12 वर्ष से लेकर 14 वर्ष से कम उम्र और कक्षा नौवीं के लिए 13 वर्ष से लेकर 15 वर्ष से कम उम्र होनी चाहिए। उम्र में न्यूनतम और अधिकतम छह माह की छूट मिल सकेगी।
12 बजे से कर सकेंगे आवेदन
कक्षा छठीं से लेकर नौवीं के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू होगी और आठ अप्रैल को शाम पांच बजे समाप्त होगी। पंजीकृत आवेदकों को स्कूलों के आवंटन की सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 23 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक होगा। इसी तरह दो अलग-अलग चरणों में दाखिले को लेकर मई और जुलाई महीने में आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। आवेदक 1800116888 और 10580 हेल्पलाइन नंबर पर सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक सभी कार्य दिवस में कॉल कर सकेंगे। दाखिला संबंधी जानकारी के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क की सुविधा भी मिलेगी।