फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students who could not register will get an opportunity for mid-entry

Delhi NCR News: पंजीकरण नहीं कर सके छात्रों को मिलेगा मिड एंट्री का अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
- 1,000 रुपये शुल्क के साथ कर सकेंगे आवेदन, सीट मिलने पर दाखिला लेना होगा अनिवार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में आवेदन नहीं कर सके और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। दाखिले के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तिथि पर मिड एंट्री के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह विकल्प छात्रों को दाखिले के दो राउंड संपन्न होने के बाद मिलेगा। मिड एंट्री का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
मिड-एंट्री के लिए छात्रों को सीएसएएस 2026 पोर्टल पर 1,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद ही आवेदन मान्य माना जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि मिड-एंट्री के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्रों को पहले से आवेदन कर चुके छात्रों की सीटों पर दावा नहीं कर सकेंगे। उन्हें केवल आगामी आवंटन चरणों में पात्रता, सीटों की उपलब्धता और अन्य नियमों के आधार पर ही सीट आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

यदि मिड-एंट्री के माध्यम से किसी छात्र को सीट आवंटित होती है तो उसे उस सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर वह सीएसएएस सिस्टम से बाहर हो जाएगा और उनके दाखिले का अधिकार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि मिड-एंट्री केवल आवेदन का अवसर प्रदान करती है, सीट आवंटन की गारंटी नहीं। साथ ही ईसीए, खेल, सीडब्ल्यू (सुपरन्यूमेरेरी कोटा) प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों तथा बीएफए जैसे पाठ्यक्रमों में मिड-एंट्री की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed