{"_id":"5e4ab0648ebc3ef24a677685","slug":"students-protest-to-stop-worship-of-virgin-tree-in-hindu-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कॉलेज में वर्जिन ट्री की पूजा बंद करवाने को छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कॉलेज में वर्जिन ट्री की पूजा बंद करवाने को छात्राओं ने किया प्रदर्शन
Mon, 17 Feb 2020 08:55 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
virgin tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू कॉलेज में सालों से हो रही वर्जिन ट्री की पूजा को बंद कराने के लिए पिंजरा तोड़ मुहिम से जुड़ी छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि इस पूजा को अगले साल से बंद किया जाना चाहिए। इसके जरिए महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया जाता है। उन्हें इस पूजा से आपत्ति है। प्रशासन को इसे बंद कराना चाहिए।
पिंजरा तोड़ की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कहा कि सबसे पहले तो पूजा बंद की जाए तथा जिन्होंने आपत्ति के बाद भी इस साल वेलेंटाइन डे पर पूजा की उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। छात्राओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनाती रही। प्रदर्शन में छात्राओं ने एडिमन बाहर आओ, जवाब देना होगा जैसे नारे लगाए।
छात्राओं ने कहा कि इस पूजा के बहाने ट्री पर किसी अभिनेत्री का पोस्टर लगाया जाता है और कंडोम और गुब्बारे भी लगाए जाते हैं। यह पूरी तरह महिला विरोधी है। छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल से भी मुलाकात की। छात्राओं का कहना है कि उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।