{"_id":"6998861d0ee08d9494081d47","slug":"students-appearing-for-board-exams-will-get-priority-at-metro-stations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-124909-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। राजधानी के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। डीएमआरसी ने बताया कि परीक्षा अवधि में छात्रों की यात्रा को सुरक्षित, तेज और निर्बाध बनाने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ के सहयोग से भीड़ प्रबंधन और प्राथमिकता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी यदि अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड साथ रखते हैं तो उन्हें सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। इससे लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता कम होगी और छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को टिकट ऑपरेटिंग मशीन (टीओएम) और कस्टमर केयर (सीसी) केंद्रों से टिकट खरीदते समय भी प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था विशेष रूप से उन छात्रों के लिए राहतकारी होगी जो परीक्षा के दिन समय के दबाव में होते हैं।