फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student punished for fees fainted in school of gaziabad

फीस के लिए धूप में बनाया ‘मुर्गा’, छात्र हुआ बेहोश

Sat, 04 Jul 2015 03:29 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
student punished for fees fainted in school of gaziabad

गाजियाबाद के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में फीस न जमा करने पर नौवीं कक्षा के एक छात्र को करीब तीन घंटा मुर्गा बनाया है। छात्र के अभिभावक ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की है।

विज्ञापन


डीएम ने एसएसपी को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है। फीस मामले में आए दिन स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच टकराव की स्थिति बनती रहती है।

ताजा मामला ग्रीन फील्ड पब्लिक से जुड़ा है। संजय नगर सेक्टर 23 स्थित जाग्रति विहार निवासी रामपाल ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे गौरव पाल को वार्षिक फीस न देने पर टीचर द्वारा प्रताड़ित किया गया और उसे स्कूल से निकाल भी दिया गया है।
विज्ञापन

मुर्गा बनाने से पहले किया बेइज्जत

student punished for fees fainted in school of gaziabad

स्कूल प्रतिवर्ष वार्षिक चार्ज के रूप में 5000 हजार रुपये लेता है। यह फीस मार्च में जमा करनी थी, मगर फीस का इंतजाम नहीं हो सका।

जुलाई में स्कूल खुलने पर फिर से फीस की डिमांड की गई। बीते बृहस्पतिवार को जब बेटा गौरव स्कूल गया तो बेइज्जत करते हुए पीटीआई विकास कुमार ने छत पर ले जाकर तीन घंटे मुर्गा बनाए रखा।

इस भीषण गर्मी में मुर्गा बनने से वह बेहोश भी हो गया। अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति की संरक्षक किरन शर्मा ने बताया कि स्कूल ने बच्चे को प्रताड़ित किया है।

डीएम से क्यों नहीं की शिकायत!

student punished for fees fainted in school of gaziabad

स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई के लिए डीएम से शिकायत की गई है। डीएम ने मामले को एसएसपी को रेफर किया है। इधर, स्कूल के प्रबंधक पृथ्वी सिंह का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो अभिभावकों को पहले मेरे पास आना चाहिए था।

वह जरूर हल निकालते। वैसे पीटीआई ने सिर्फ मौखिक ही फीस जमा करने को कहा था। फिलहाल अब वह खुद मामले की जांच करेंगे। हालांकि इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed