फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student goes missing in Greater Noida after being disheartened after getting compartment in CBSE Class 12 exam

ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कंपार्टमेंट आने से आहत छात्र छोड़कर चला गया घर, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 17 May 2025 11:08 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 May 2025 11:08 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज-3 सोसाइटी में सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कंपार्टमेंट आने से आहत होकर एक छात्र घर से लापता हो गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Student goes missing in Greater Noida after being disheartened after getting compartment in CBSE Class 12 exam
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में 12वीं के छात्र के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट आने के बाद घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी प्रयासों के बावजूद जब उसे नहीं पाया तो पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना ईकोविलेज-3 सोसाइटी की है, जहां सूर्य प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा शौर्य उर्फ कृष्णा दिल्ली के नवीन पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। पिछले दिनों सीबीएसई द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए गए, जिसमें शौर्य को एक विषय में कंपार्टमेंट आई। इससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत हुआ। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार परिणाम आने के बाद शौर्य बिना किसी को बताए घर से निकल गया। उसके पिता सूर्य प्रताप सिंह अपने ऑफिस में थे, तभी वह घर छोड़कर चला गया। शौर्य अपना मोबाइल फोन साथ ले गया, लेकिन उसने उसे स्विच ऑफ कर दिया है, जिससे उसका पता नहीं चल पा रहा है। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बिसरख कोतवाली में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित कर दी है, जो किशोर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed