{"_id":"695320adb511a88d540fe498","slug":"student-dies-after-falling-from-the-fourth-floor-the-accident-occurred-while-making-a-reel-in-a-closed-mall-in-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत: बंद पड़े मॉल में रील बनाते समय हादसा, शीट टूटने से 50 फीट नीचे लॉबी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत: बंद पड़े मॉल में रील बनाते समय हादसा, शीट टूटने से 50 फीट नीचे लॉबी में गिरा
Tue, 30 Dec 2025 06:16 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:16 AM IST
सार
मॉडल टाउन इलाके में बंद पड़े मॉल में दोस्तों के साथ रील बनाते समय चौथी मंजिल की छत से गिरकर ग्यारहवीं के छात्र की मौत हो गई। शिनाख्त 16 साल के कबीन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
मॉडल टाउन इलाके में बंद पड़े मॉल में दोस्तों के साथ रील बनाते समय चौथी मंजिल की छत से गिरकर ग्यारहवीं के छात्र की मौत हो गई। शिनाख्त 16 साल के कबीन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि सभी लड़के ऊपर की मंजिल पर लगे फाइबर शीट पर चढ़कर रील बना रहे थे, तभी अचानक शीट के टूटने से छात्र 50 फीट नीचे मॉल के लॉबी में गिर गया। घटना के बाद उसके दोस्त मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान किशोर को पास के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने दोस्तों पर धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलू पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
16 साल का कबिन कुमार अपने पिता राहुल कुमार, मां और बहन के साथ गुजरांवाला टाउन-II में रहते थे। वह अशोक विहार स्थित प्रूडेंस स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा के छात्र थे। उसके पिता का बर्तन बनाने की फैक्टरी है। कबिन कुमार 28 दिसंबर की शाम अपने तीन दोस्तों आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ गुजरांवाला टाउन स्थित इन्विटेशन मॉल में घूमने आया था।
विज्ञापन