फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student attacked with knife in school and bled

Delhi: ब्लैक बोर्ड पर लिखा शरारती बच्चे का नाम, गुस्साए छात्र ने चाकू से वार कर मॉनिटर को किया लहूलुहान

Fri, 05 May 2023 02:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 May 2023 02:07 PM IST
सार

यह तिगड़ी थाने का मामला है। यहां पर बच्चन प्रसाद सरकारी स्कूल है। दसवीं कक्षा के मॉनिटर ने ब्लैक बोर्ड पर शरारती बच्चे का नाम लिख दिया था। इससे आरोपी आग बबूला हो गया।

विज्ञापन
Student attacked with knife in school and bled
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संगम विहार के एक सरकारी स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने अपनी कक्षा के मॉनिटर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मॉनिटर का कसूर इतना था कि उसने शरारत करने पर आरोपी छात्र का नाम ब्लैकबोर्ड पर शरारती छात्रों की सूची में लिख दिया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर बताई जा रही है। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी छात्र व उसके साथी को पकड़ लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के अनुसार, तिगड़ी थानाध्यक्ष रजनीश चौधरी को संगम विहार में स्थित बच्चन प्रसाद सरकारी स्कूल के छात्रों द्वारा अपनी कक्षा के मॉनिटर को चाकू से हमला कर घायल करने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष रजनीश चौधरी, एसआई राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पता लगा कि घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके कंधे व पीठ समेत तीन जगहों पर चाकू के घाव थे। घायल छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे बृहस्पतिवार को एक दिन का मॉनिटर बनाया गया था। टीचर ने शरारती छात्र का नाम ब्लैकबोर्ड पर लिखने का कहा था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद कक्षा में एक छात्र शरारत कर रहा था। इस कारण उसने छात्र का नाम ब्लैकबोर्ड पर लिख दिया। आरोपी छात्र को लगा कि अब शिक्षक उसे सजा देगा। ब्लैकबोर्ड पर नाम लिखने से उक्त छात्र नाराज हो गया और स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मॉनिटर को स्कूल के बाहर रोका और चाकू से वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित छात्र पैदल ही जा रहा है और उसकी शर्ट खून से लाल हो रखी है। तिगड़ी थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एसआई राकेश व अन्य की टीम ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी छात्र व उसके साथी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed