{"_id":"5dc4c76a8ebc3e5b740630e5","slug":"student-attacked-with-a-surgical-blade-in-a-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में छात्र पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में छात्र पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, आरोपी फरार
Fri, 08 Nov 2019 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी इलाके में चलती बस में जेबतराशी का विरोध करने पर जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के छात्र पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी चलती बस से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल छात्र को नजदीकी होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक असद के साथी छात्र कृष्णचंद (24) की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार के साथ दिलशाद कॉलोनी में रहने वाले कृष्णचंद ने बताया कि वह जामिया मिल्लिया विवि में बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
जेजे कॉलोनी बवाना निवासी मोहम्मद असद भी उसके साथ पढ़ता है। बुधवार दोपहर दोनों ने सराय जुलेना के बस स्टैंड से जामिया जाने के लिए रूट संख्या-507 की बस पकड़ी थी। बस में भीड़ अधिक थी।
इस दौरान कृष्णचंद को अहसास हुआ कि कोई उसकी जेब में हाथ डाल रहा है। शक होने पर उसने दो युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। असद भी आरोपियों को पकड़ने लगा। इसी दौरान एक आरोपी ने सर्जिकल ब्लेड से असद पर हमला कर दिया। ब्लेड लगते ही असद के हाथ, पेट और सीने से खून निकलने लगा।
आरोपी चलती बस से उतरकर भाग निकले। शोर शराबा होने पर भी चालक ने काफी दूर जाकर बस रोकी। तुरंत असद को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
चालक ने नहीं रोकी बस
असद के परिजनों ने बस चालक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। असद के भाई का कहना है कि हमले के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। बस में मौजूद मार्शल और कंडक्टर ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। उनका यह भी कहना है कि वारदात के समय चालक ने बस केदरवाजे खोले हुए थे, इसी वजह से आरोपी आसानी से फरार हो गया। उन्होंने बस में मौजूद स्टॉफ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।