हरियाणा में सख्ती से दिल्ली की ओर शिफ्ट हुआ ये अवैध धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सख्ती के बाद लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या का जाल उत्तर प्रदेश और दिल्ली बार्डर क्षेत्रों में फैल गया है। दलाल चिकित्सकों से संपर्क करके वहां लिंग परीक्षण करा रहे हैं। मेरठ, सहारनपुर समेत अन्य जिलों में भी इसके तार फैले हैं, सुनियोजित तरीके से इसे अंजाम दिया जा रहा है।
दिल्ली-फरीदाबाद का सीमावर्ती क्षेत्र लिंग परीक्षण और गर्भपात का गढ़ बन चुका है। यहां प्रह्लादपुर, सूर्य विहार सेहतपुर, टिगड़ी, बदरपुर, सराय ख्वाजा, खानपुर टिगड़ी और आसपास के कई गांवों में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं।
इन सेंटरों पर भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात का पैकेज तय है। लिंग परीक्षण तीन से पांच हजार में, जबकि गर्भपात दस से पंद्रह हजार रुपये में होता है।
दिल्ली बार्डर पर हाल में पकड़े गए लिंग परीक्षण के मामले
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली-बदरपुर बार्डर पर तीन अवैध केंद्रों को सील किया तो सूरजकुंड में एक अवैध गर्भपात सेंटर को बंद करवाया। हरियाणा सरकार ने एक-एक मामला मेरठ वसहारनपुर एवं दो दिल्ली में पकड़ा। (चंडीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, फरीदाबाद के इनपुट पर आधारित)
मेरठ, सहारनपुर और दिल्ली में आरोपियों को पकड़वाने के लिए नकली ग्राहक तैयार कर अल्ट्रासाउंड के लिए भेजे गए, जिसके बाद रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ा जा सका।
6 जुलाई : खानपुर टिगड़ी गांव स्थित बालकिशन अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलमोहन को लिंग परीक्षण करते पकड़ा गया।
22 जून : सराय ख्वाजा स्थित सुखदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट जांच सेंटर में भ्रूण परीक्षण करते पकड़ा गया फर्जी डिग्री धारक डॉक्टर।
14 जून : सराय ख्वाजा स्थित डेल्टा इमेजिंग सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया।
7 जून : सराय ख्वाजा में डॉ. सुधा का अवैध गर्भपात केंद्र सील किया गया। केंद्र में मेडिकल टर्मिनेशन प्रेगनेंसी किट का अवैध भंडार मिला।
निजी नर्सिंग होम की सेवाएं बंद
रानीतालाब स्थित जींद नर्सिंग में डॉक्टर अनीता गुप्ता व कंपाउंडर पर भ्रूण जांच करने के आरोपों के बाद आईएमए खुलकर आरोपी चिकित्सक के समर्थन में आ गया है।
प्रशासन पर झूठी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शहर के निजी नर्सिंग होम संचालकों ने बृहस्पतिवार को शहर में हड़ताल रखी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
शहर में 50 निजी नर्सिंग होम हैं। महिला चिकित्सक का समर्थन करते हुए निजी नर्सिंग होम संचालकों ने आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी हैं।