{"_id":"cfb0db83ef7219e715059cc28a7c7590","slug":"strict-action-will-be-on-putting-trash-in-vacant-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लॉट में कचरा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लॉट में कचरा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम खाली प्लॉटों में कचरा डालने को लेकर सख्त हो गया है। निगम क्षेत्र में अगर किसी खाली प्लॉट में कचरा डाला जा रहा है तो संबंधित प्लॉट के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए सैनीटेशन इंफोर्समेंट टीम का गठन किया जाएगा, जो प्रतिदिन क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। निगमायुक्त विकास गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सभी घरों में व्यक्तिगत शौचालय हों, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुड़गांव शहर में व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 5089 स्वीकृति पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिनके लिए धनराशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा शहर में 131 स्थानों पर सार्वजनिक तथा 26 स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए व्यक्तिगत शौचालय बनाए जाने हैं, उन्हें पहली किश्त सात दिसंबर तक जारी कर दी जाएगी और शौचालय निर्माण के निरीक्षण के लिए संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर व सर्वेयर की जिमेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इंजीनियर व सर्वेयर इस बारे में रिपोर्ट देंगे कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सही तरीके से चल रहा है या नहीं। इसके अलावा, निगमायुक्त ने चारों जोनों में रात के समय में सफाई करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में निगमायुक्त ने हुडा के संपदा अधिकारी से कहा कि वे हुडा क्षेत्र में कम्यूनिटी टॉयलेट बनाने के लिए जगहों को चिह्नित करवाएं तथा जिन लोगों ने अपनी जमीनों पर झुग्गियां बनाई हुई हैं, उन्हें टॉयलेट बनाने के लिए भी कहें।