{"_id":"6b0437256e266d55a909a069","slug":"iiit-delhi-has-extended-the-phd-application-deadline-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164483-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली ने पीएचडी आवेदन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली ने पीएचडी आवेदन की तारीख बढ़ाई
विज्ञापन
- ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन में 30 नवंबर और सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली ने पीएचडी दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत देते हुए दो कार्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन (एचसीडी) कार्यक्रम में पीएचडी के लिए अब 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस कदम से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्होंने पहले किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं किया था। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिले से संबंधित पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट iiitd.ac.in/admission/phd/पर विजिट करना होगा।