फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stones pelted during Tazia procession in Delhi Nangloi police lathicharged

दिल्ली में उत्पात, हिंसा, उपद्रव: ताजिया जुलूस के दौरान तांडव, बसों के शीशे टूटे; यात्रियों ने झुककर बचाई जान

Sat, 29 Jul 2023 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 10:52 PM IST
सार

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो जुलूस में शामिल लोग इधर से उधर भागने लगे। इस दौरान धक्कामुक्की होने से बाइक से जा रहे कई लोग गिर गए।

विज्ञापन
Stones pelted during Tazia procession in Delhi Nangloi police lathicharged
उपद्रवियों ने बसों पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई में ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे डीटीसी बसों में सवार महिला और बच्चे चिल्लाने लगे। पथराव होता देख कंडक्टर ने बस में सवार लोगों को तुरंत नीचे बैठने के लिए कहा। इस दौरान बस पर लगातार पथराव हो रहा था। एसी बसों के शीशे चकनाचूर होकर लोगों पर गिर रहे थे। बसों में सवार लोग किसी तरह से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, राहगीर बचने के लिए सड़क पर इधर-उधर भाग रहे थे। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्यादातर छोटे उम्र के बच्चे पथराव कर रहे थे। कुछ लोग हाथों में तलवार लेकर घूमते हुए नजर आए। सार्वजनिक और निजी वाहनों में सवार लोगों की जान सांसत में थी। ऐसे हालात को लोग अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। कार में सवार एक शख्स ने जो वीडियो बनाया। उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि उसकी कार पर सड़क की दोनों तरफ से पथराव हो रहे हैं और कार के शीशे टूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठीचार्ज होते ही मची भगदड़
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो जुलूस में शामिल लोग इधर से उधर भागने लगे। इस दौरान धक्कामुक्की होने से बाइक से जा रहे कई लोग गिर गए।

विज्ञापन

पिछले साल तक सूरजमल स्टेडियम में खत्म होता था जूलूस
बीते साल तक मोहर्रम का जुलूस सूरजमल स्टेडियम में समाप्त होता था, लेकिन इस साल पुलिस व प्रशासन ने जुलूस को चौक पर ही समाप्त करने की अनुमति दी थी। स्टेडियम के भीतर जाने के लिए मना कर दिया गया। प्रशासन व स्थानीय लोगों का कहना था कि जुलूस में मौजूद लोग अंदर स्टेडियम को नुकसान पहुंचाते थे और हरियाली को खत्म कर दिया जाता था। ऐसे में पुराने अनुभवों को देखते हुए इस बार स्टेडियम में अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed