{"_id":"5d48db2c8ebc3e6d206decc5","slug":"statue-of-shani-temple-in-gokulpuri-fragmented-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुलपुरी में शनि मंदिर की मूर्ति खंडित, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुलपुरी में शनि मंदिर की मूर्ति खंडित, मामला दर्ज
Tue, 06 Aug 2019 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शनि मंदिर की मूर्ति खंडित होने का मामला सामने आया है। किसी शरारती तत्व ने गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास मौजूद कांवड़ मंदिर के बाहर बने शनि मंदिर की मूर्ति को खंडित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है। पुजारी की शिकायत पर भजनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले राम अवतार (43) पिछले करीब 24 सालों से गोकुलपुरी स्थित कांवड़ मंदिर में पुजारी हैं। राम अवतार ने बताया कि मंदिर के बाहर शनि मंदिर है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने देखा कि मंदिर में लगी शनि देव की मूर्ति खंडित थी। राम अवतार ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई।