{"_id":"67c48d0f2636f6ebe60d3001","slug":"station-master-dies-after-car-falls-into-drain-in-greater-noida-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, स्टेशन मास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, स्टेशन मास्टर की मौत
Sun, 02 Mar 2025 10:31 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:31 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में स्टेशन मास्टर भारत सिंह की मौत हो गई। वह दिल्ली के मंडावली इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन
नाले से निकाली गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में स्टेशन मास्टर भारत सिंह की मौत हो गई। दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाले भारत सिंह शनिवार को किसी काम से ग्रेटर नोएडा आए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से एएचडब्ल्यूओ से होंडा चौक की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
वह नाले के पास पहुंचे तो कार पर से उनका नियंत्रण खो गया, जिससे कार गहरे नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार सहित भारत सिंह को गहरे नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू होने से पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर सुनकर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे सुरक्षा उपायों की कमी के चलते यह हादसा हुआ। अगर उस जगह पर ग्रिल या रेलिंग होती तो शायद कार सवार की जान बच सकती थी।। एसीपी अवनीश दीक्षित का कहना है स्टेशन मास्टर के पास से मिले आई कार्ड से मृतक की पहचान हुई थी। इसके बाद उनके परिजन को सूचित किया गया था। इस बात की जांच की जा रही है स्टेशन मास्टर की तैनाती वर्तमान में कहा थी।
विज्ञापन