फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Start flying to Goa, Bangalore and Kolkata from Hindon Airport from today

Hindon Airport : आज से भरें गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए उड़ान; कई शहरों के लिए फ्लाइट प्रस्तावित

Sat, 01 Mar 2025 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 03:23 AM IST
सार

यह पहला मौका है, जब सिविल एयरपोर्ट से 180 सीटर विमान उड़ान भरेगा। सुबह साढ़े नौ बजे एअर इंडिया कंपनी का 180 सीटर विमान यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगा। 

विज्ञापन
Start flying to Goa, Bangalore and Kolkata from Hindon Airport from today
demo

विस्तार

गोवा, बंगलूरू और कोलकाता की उड़ान आज से शुरू हो रही है। यह पहला मौका है, जब सिविल एयरपोर्ट से 180 सीटर विमान उड़ान भरेगा। सुबह साढ़े नौ बजे एअर इंडिया कंपनी का 180 सीटर विमान यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगा। 

विज्ञापन


यहां से करीब एक घंटे बाद सुबह 10:30 बजे यही विमान गोवा के लिए उड़ान भरेगा। ठीक एक वर्ष बाद हिंडन एयरपोर्ट से नए शहर के लिए उड़ान शुरू हो रही है। हिंडन से गोवा की फ्लाइट में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही सभी विधायक व भाजपा नेता के साथ करीब 50 लोग हैं, जिनकी सीट बुक है। इनके साथ ही शहर के अन्य लोगों ने भी अपनी बुकिंग कराई हुई है। अभी तक गोवा के लिए सर्वाधिक बुकिंग हुई है, क्योंकि 50-60 सीट सांसद अतुल गर्ग ने बुक कराई हैं। वह विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गोवा जाएंगे। 
विज्ञापन


गोवा की लगभग 80 फीसदी सीट बुक हुई हैं, जबकि बंगलूरू और कोलकाता की भी 60 फीसदी तक टिकट बुक हो चुकी हैं। हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पूर्व में भी एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इन शहरों के लिए उड़ान शुरू होनी थी। कानूनी अड़चन की वजह से उड़ान पर रोक लग गई थी। अब पाबंदी हटने के बाद एयरलाइंस कंपनी तीनों शहर के लिए उड़ान शुरू कर रही है। फिलहाल, इसका टिकट करीब 4000 से शुरू हो रहा है। हिंडन एयरपोर्ट से अभी लुधियाना, बठिंडा, आदमपुर, किशनगढ़ और नांदेड़ की उड़ान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों के लिए उड़ान है प्रस्तावित

  • जम्मू, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बनारस, मुरादाबाद और पिथौरागढ़ शामिल है।

यह रहेगा समय 
कोलकाता से सुबह 7:10 बजे पर हिंडन के लिए उड़ान शुरू होगी और यहां 9:30 बजे पहुंचेगी। यहां एक घंटे के बाद गोवा के लिए यही विमान सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगा और गोवा 1:15 पर पहुंचेगा। गोवा से यही विमान फिर दोपहर 2 बजे हिंडन सिविल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा और यहां शाम 04:40 बजे पहुंचेगा। इस फ्लाइट का समय 2 घंटे 40 मिनट होगा। यहां 40 मिनट रुकने के बाद कोलकाता के लिए 5:20 पर उड़ान भरेगा और रात 7:40 बजे कोलकाता पहुंचेगा। बंगलूरू से 12:40 बजे प्रस्थान करेगा और दोपहर 03:15 बजे हिंडन पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed