फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Standalone battery energy storage system launched in Delhi

Delhi: दिल्ली में शुरू हुई देश की पहली स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, मंत्री आशीष सूद ने किया उद्घाटन

Fri, 30 May 2025 07:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 07:21 AM IST
सार

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है। इंडीग्रिड, जीईएपीपी और टेरी के सहयोग से विकसित यह परियोजना पूरे भारत में ऐसी नियामक और नई तकनीकी के लिए नई मिसाल कायम करेगी।

विज्ञापन
Standalone battery energy storage system launched in Delhi
बीईएसएस का दिल्ली के उर्जा मंत्री आशीष सूद ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को किलोकरी, 33 केवी सब-स्टेशन में देश के पहले वाणिज्यिक रूप से अनुमोदित व दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी 20 मेगावाट, 40 मेगावाट-प्रति घंटा स्टैंडअलोन यूटिलिटी स्केल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है। इंडीग्रिड, जीईएपीपी और टेरी के सहयोग से विकसित यह परियोजना पूरे भारत में ऐसी नियामक और नई तकनीकी के लिए नई मिसाल कायम करेगी। यह साउथ एशिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन बैटरी इनवर्टर टाइप पावर सेटअप है। यह परियोजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ नवाचार के एक नए युग की शुरुआत भी है। जब यह 20 मेगावाट की स्टोरेज तकनीक लागू होगी, तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव कम होगा। इसे और बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। विशेषकर उन अनधिकृत कॉलोनी क्षेत्रों में जहां जमीन की कमी है, जहां ग्रिड मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन


सरकार देगी सब्सिडी
सूर्य घर योजना के लिए दिल्ली सरकार 30 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार के तरफ से 78 हजार की सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में दिल्लीवालों को 1 लाख आठ हजार की सुविधा मिलेगी। बाकी लागत के लिए 5 फीसदी ब्याज पर आसान लोन की सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार ने नहीं किया ठोस काम : मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया। बीते 10 वर्षों में न तो किसी बड़ी खरीदारी की गई, न ही बिजली के बुनियादी ढांचे को लेकर कोई बड़ा कदम उठाया गया। भाजपा सरकार दिल्ली के लिए ठोस काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed