फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Srishti Dabas and Prakhya Dabas from Outer Delhi pass UPSC civil services exam.

UPSC Result: बाहरी दिल्ली की बेटी व बहू का कमाल, जानिए दोनों की सफलता की कहानी, कैसे हासिल किया ये मुकाम?

Tue, 16 Apr 2024 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Apr 2024 10:48 PM IST
सार

सृष्टि की उपलब्धि से उनके परिजन बेहद खुश हैं और उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। दो साल पहले इस गांव की बेटी आयुषी डबास ने भी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
Srishti Dabas and Prakhya Dabas from Outer Delhi pass UPSC civil services exam.
सृष्टि डबास और प्रख्या डबास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली की बेटी व बहू ने यूपीएससी में कमाल किया है। रानी खेड़ा गांव की बेटी सृष्टि डबास ने नौकरी के साथ पढ़ाई करते हुए सिविल सर्विस में पहले ही प्रयास में छठवां स्थान प्राप्त किया। जबकि रानी खेड़ा से सटे रसूलपुर गांव की बहू प्रख्या डबास ने भी नौकरी करते हुए 584वां स्थान हासिल किया। उनका यह पांचवां प्रयास था। इन दोनों के घरों के मध्य मात्र 500 मीटर की दूरी है। सृष्टि के पिता संजीव डबास व प्रख्या डबास के पति विकास डबास दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


सृष्टि की उपलब्धि से उनके परिजन बेहद खुश हैं और उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। दो साल पहले इस गांव की बेटी आयुषी डबास ने भी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उन्होंने 34वां स्थान प्राप्त किया था। सृष्टि ने हिरण कूदना गांव स्थित गंगा इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कालेज से बीए किया। इस दौरान उन्होंने कनाट प्लेस स्थित राव इंस्टीट्यूट से दो साल तक कोचिंग ली। बीए करने के बाद उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक में डीआरओ की नौकरी प्राप्त की। उनकी मुंबई में नियुक्ति है। 
विज्ञापन


उन्होंने नौकरी करने के साथ-साथ इग्नू से एमए की पढ़ाई और सिविल सर्विस की तैयारी भी की। वह दो भाई-बहन है। उनका भाई आयुष बीए कर रहा है और उसका लक्ष्य भी आईएएस बनना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रख्या डबास को शादी के बाद सिविल सर्विस पास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने शादी से पहले चार प्रयास किए थे, लेकिन तीन बार वह प्री पास नहीं कर पाईं। जबकि चौथे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंची थी। वह वर्तमान में करोल बाग में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। वह हरियाणा के झज्जर जिले के बादली गांव की बेटी हैं। उन्होंने विज्ञान विषय में शिक्षा ग्रहण की है।


दरोगा की बेटी रूपल ने प्राप्त की 26वीं रैंक
दिल्ली पुलिस के दरोगा जसवीर राणा की बेटी रूपल राणा ने सिविल सर्विस में 26वीं रैंक प्राप्त की है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले की निवासी हैं। मगर वह दिल्ली में रह रही हैं। रूपल ने चौथे प्रयास में बाजी मारी है। इससे पहले तीनों प्रयास में वह प्री पास नहीं कर सकी थी। उन्होंने रामानुज कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed