जीवांजलि विचारों से बदलाव तक: आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने कहा- बड़े लक्ष्य के लिए छोटी-छोटी खुशियां न भूलें
अमर उजाला व मनोहर ज्वेल्स की ओर से इस आध्यात्मिक सत्र का आयोजन नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम बड़े लक्ष्य बनाते हैं। उन्हें पाने के लिए छोटी-छोटी खुशियों को छोड़ देते हैं। ऐसा ठीक नहीं। जीवन में बड़ी उपलब्धियों की वजह से कोई भी चीज बेहतरीन नहीं बनती। छोटी-छोटी खुशियां ही जीवन को खुशमय बनाती हैं। रिश्ते कई बार बड़ी बातों से नहीं टूटते बल्कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देने से बिगड़ जाते हैं।
जीवन में खुशियों के रंग भरने के ये मंत्र आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने शुक्रवार को जीवांजलि विचारों से बदलाव तक विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दिए। अमर उजाला व मनोहर ज्वेल्स की ओर से इस आध्यात्मिक सत्र का आयोजन नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में उन्होंने अध्यात्म के साथ सकारात्मकता से जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। शहर की महापाैर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय, जीडीए के ओएसडी राजीव रतन सिंह की विशेष माैजूदगी रही।
जया किशोरी ने कहा कि जिंदगी को पटरी पर लाना है तो टाइम टेबल बनाइए। खुद को व्यवस्थित रखना चाहिए। हम बड़े आयोजन की व्यवस्था बेहतर करने के बारे में तो सोचते हैं, लेकिन अपना बिखरा हुआ कमरा दुरुस्त नहीं रख पाते। हमारा कमरा जितना बिखरा हुआ होता है उतना ही हमारा दिमाग भी बिखरा हुआ होता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, भावनाएं बाहर आना जरूरी हैं। उन्हें जो दबाकर रखते हैं वह कमजोर होते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को समय दो।
अपने आप से बात करो। उन्होंने बताया कि वह खुद भी अपने लिए समय निकालती हैं। खुद से बातें करती हैं। उनके आंसू भी निकल आते हैं, लेकिन वह निराश होने के बजाय फिर काम पर लग जाती हैं। उन्होंने दोस्ती को दुनिया का बेहतरीन रिश्ता बताया।
बच्चों की तुलना दूसरों से न करें : जया किशोरी ने कहा कि परिवार में कई बार हम अपने बच्चों की दूसरों से तुलना करते हैं। उन्हें बताते हैं दूसरे के बच्चों को देखा। ऐसा करने से बच्चे को लगता है मैं दुनिया के लिए तो गलत ही था, अब अपनों ने भी गलत ही मान लिया है।
ये हैं प्रमुख सहयोगी
मनोहरलाल ज्वेल्स, समरकूल, रैली इन्फ्रा, करारा सेरेमिक, सांवरिया फैशन, जिंदल पब्लिक स्कूल, विशाल पाइप, लैंडक्राफ्ट, ऑप्यूलेंट मॉल, जेएसपी प्रोजेक्ट, ग्लोबल नवजीवन स्कूल, एबीएस इंडिया, निवोक हास्पिटल, फ्रेगरेंस, मीनाक्षी डायग्नोस्टिक, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी, डोमेक इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.