{"_id":"6739ebfe5f2045238b07a38c","slug":"speeding-car-hits-two-elderly-people-one-woman-dies-and-another-injured-in-accident-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit And Run: दिल्ली में बेकाबू कार ने महिला समेत दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा; दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit And Run: दिल्ली में बेकाबू कार ने महिला समेत दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा; दोनों की मौत
Sun, 17 Nov 2024 06:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:43 PM IST
सार
दिल्ली के उत्तम नगर टर्मिनल के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार ने बुजुर्ग महिला को कई मीटर तक घसीटता हुआ लेकर गया। हादसे में महिला समेत दोनं बुजुर्गों की मौत हो गई
विज्ञापन
कार दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर टर्मिनल के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला समेत दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक बुजुर्ग महिला को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान पास से गुजर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला व बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को दूसरे बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के साथ मौजूद एक अन्य महिला के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान गुप्ता एन्क्लेव विकास विहार निवासी कमलेश (64) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उनके परिवार में पति शंकर लाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब छह बजे पुलिस को उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्हें पीसीआर कर्मी पास के अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस वहां से डीडीयू अस्पताल पहुंची। पता चला कि विकास विहार की रहने वाली कमलेश को भर्ती कराया गया था, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि घटना में घायल हुए एक 70 साल के एक अन्य बुजुर्ग को चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान विकास नगर निवासी नारायण शर्मा के रूप में हुई। रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
डीडीयू अस्पताल में पुलिस को घटना की चश्मदीद राजो देवी (55) मिलीं। उन्होंने बताया कि वह गुप्ता एन्क्लेव में रहती है। सुबह वह और कमलेश के अलावा एक अन्य शख्स उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी जनकपुरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए कमलेश और एक अन्य शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। कार कमलेश को करीब 15 मीटर तक घसीटती चली गई। इस बीच बुजुर्ग भी उसकी चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।