{"_id":"62a534f58dad5775795186e5","slug":"special-cleanliness-drive-will-be-run-from-june-11-to-26-under-swachhta-pakhwada-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swachhta Pakhwada: स्वच्छता पखवाड़े में दिल्ली को चमकाएगी एमसीडी, 11 से 26 जून तक चलेगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachhta Pakhwada: स्वच्छता पखवाड़े में दिल्ली को चमकाएगी एमसीडी, 11 से 26 जून तक चलेगा विशेष सफाई अभियान
Sun, 12 Jun 2022 06:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:07 AM IST
सार
एमसीडी ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है। प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे के बीच जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, व्यापार संघों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और नागरिकों को एमसीडी के साथ यह अभियान चलाया जाएगा है।
विज्ञापन
एमसीडी सफाई कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी वैसे तो रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं। लेकिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना का निर्देश पर एमसीडी ने शनिवार से अगले पंद्रह दिन तक स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की है। इस बीच एमसीडी दिल्ली को चमकाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
एमसीडी ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है। प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे के बीच जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, व्यापार संघों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और नागरिकों को एमसीडी के साथ यह अभियान चलाया जाएगा है। इस दौरान सड़कों, गलियों और उनके किनारों, सेंट्रल वर्ज, सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कचरे, स्क्रैप, मलबा, अनुपयोगी सामान को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। सड़कों के किनारे से घास व छोटी झाडियों को हटाया जाएगा। बसअड्डों, रेलवे स्टेशनों की सफाई कर वहां कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
एमसीडी ने 12 जोनों के सभी वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। निगम के सफाई कर्मचारी मशीनरी के साथ इस बीच काम करेंगे। शनिवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रिहायशी कॉलोनियों, धार्मिक स्थलों, जेजे कॉलोनियों में कूड़े का ढेर हटाया गया। करीब 100 से अधिक वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन