फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police raids Bhalswa Dairy two hand grenades recovered from the spot

Delhi: भलस्वा नाले में मिला तीन टुकड़ों में कटा शव, हत्या के पीछे हो सकता है आतंकी नौशाद और जगजीत सिंह का हाथ

Sat, 14 Jan 2023 08:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 08:31 PM IST
सार

फिलहाल हत्या किसकी की गई है इसकी जांच अभी जारी है। गिरफ्तार जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क में था। जबकि नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police raids Bhalswa Dairy two hand grenades recovered from the spot
भलस्वा डेयरी में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के दो गुर्गां नौशाद और जगजीत सिंह की निशानदेही पर शक्रवार देर रात को भलस्वा की श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। यूएपीए (अनलॉफुल एक्टविटिज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम रात के समय फ्लैट पर लेकर पहुंची थी। वहां हैंड ग्रेनेड के अलावा पुलिस को घर से खून के निशान भी बरामद हुए। पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था।

विज्ञापन

शनिवार दिन में पुलिस की टीम एक बार फिर भलस्वा डेयरी के जोहड़ पहुंची। वहां से पुलिस ने किसी युवक के शव के कुछ अवशेष बरामद किए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीन हिस्सों में शव बरामद हुआ है। शव किसका इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपने आकाओं के निर्देश मिलने के बाद इन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस हत्याकांड से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम ने घर से खून के सैंपल उठाए हैं। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूएपीए में गिरफ्तार दोनों संदिग्ध नौशाद और जगजीत सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से दोनों को 14 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसकी जांच करते हुए शुक्रवार को टीम भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित इनके फ्लैट पर पहुंची। वहां तलाशी लेने के दौरान टीम को दोनों हैंड ग्रेनेड मिले। हैंड ग्रेनेड कहां से आए और इनका क्या इस्तेमाल होना था। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। छानबीन के दौरान पुलिस को एक कमरे की दीवारों पर खून के धब्बे मिले। कुछ खून फर्श पर भी मौजूद था।

विज्ञापन

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि इन लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाया था। देर रात को ही एफएसएल रोहिणी को मौके पर बुलाकर घर से सैंपल उठा लिये गए थे। शनिवार को नौशाद की निशाददेही पर पुलिस को इलाके के एक जोहड़ (तालाब) से के टुकड़े बरामद हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों को टारगेट किलिंग के लिए तैयार किया गया था। दोनों किसकी और कहां हत्या करना चाहते थे। इसके अलावा दोनों को कौन-कौन मदद कर रहा था। इसकी पड़ताल की जा रही है। स्पेशल सेल की टीम रविवार से दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।

कौन हैं पकड़े गए दोनों संदिग्ध...
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों संदिग्धों के मोबाइल से पुलिस के हाथ बहुत अहम सुराग लगे हैं। इनके मोबाइल से पूरी योजना का ब्लू प्रिटि मिला है। यह भी पता चला है कि कौन-कौन इनके टारगेट पर थे। आरोपी नौशाद हरकत-उल अंसार से जुड़ा रहा है। वह डबल मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में भी 10 साल की सजा हो चुकी है। फिलहाल वह जेल से बाहर था। वहीं जगजीत सिंह कुख्या बंबीहा गैंग से जुड़ा रहा है। वह हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर आया हुआ है। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों कथित रूप से खालिस्तान और पाकिस्तानी हरकत-उल-अंसार से जुड़े हुए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed