फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leader thug on the name of start CNG pump

सीएनजी पंप लगाने के नाम पर सपा नेता से ठगी

Mon, 18 Feb 2019 04:44 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
SP leader thug on the name of start CNG pump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सपा नेता व अधिवक्ता के साथ सीएनजी पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित को जब इस बाबत भनक लगी तो उन्होंने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय गुसाई मामन रोड निवासी अधिवक्ता व सपा के वरिष्ठ नेता शुजात आलम ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि बीते 30 जनवरी को वह इंटरनेट पर एक कंपनी की वेबसाइट सर्च कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दिन उन्होंने वेबसाइट पर दर्शाए गए निर्देशों के आधार पर पंप आवेदन शुल्क दस हजार रुपये अपने खाते से कंपनी के एक खाते में ट्रांजेक्शन किए थे। इसके बाद चार फरवरी को पीड़ित के फोन पर एक नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम राजेश अस्थाना बताया था। साथ ही आरोपी ने पीड़ित को एनओसी के नाम पर 25 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा था। पीड़ित ने आरोपी के कहे अनुसार खाते में आनलाइन 25 हजार रुपये पांच फरवरी को जमा करा दिए थे।

साथ ही एनओसी फार्म भी अपलोड करा दिया। आरोप है कि इसके बाद छह फरवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आई, उक्त आरोपी ने पीड़ित से सिक्योरिटी के तौर पर दो लाख रुपये जमा करने को कहा। पीड़ित को जब संदेह हुआ तो उन्होंने कंपनी के नोएडा स्थित कार्याaलय जाकर पूछताछ की।


जहां उन्हें अपनी ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी की तरफ से कई बार कॉल आ चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे।

नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर ठगी का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed