सपा नेता की बहू का फंदे से लटका मिला शव, परिवार पर हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्फाबाद गांव निवासी एक सपा नेता के परिवार पर दहेज के लिए बहू की हत्या के आरोप का मामला सामने आया है। बहू का शव बृहस्पतिवार सुबह घर में पंखे से लटका मिला। थाना सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हालांकि, महिला के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सुलह करने का भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, सपा के नोएडा महानगर प्रभारी वीर सिंह यादव के भतीजे अंकुर यादव की शादी 18 जून 2012 को बहलोलपुर निवासी अनीता से हुई थी। इनके तीन साल और छह माह के दो बेटे हैं।
दहेज के लिए परेशान करने का आरोप
अनीता के भाई संजय यादव ने आरोप लगाया कि शादी में उन लोगों ने एक स्कॉर्पियो, दो लाख रुपये और लगभग 12 लाख रुपये के गहने दिए थे। इसके बाद भी अनीता को ससुराल में कभी पांच लाख रुपये तो कभी दस लाख रुपये मायके से लाने के लिए परेशान किया जाता था।
बृहस्पतिवार को भी सर्फाबाद निवासी जानकारों ने उन्हें अनीता की मौत की सूचना दी। इसके बाद सर्फाबाद निवासी बड़ी बहन ज्ञानेंद्री मौके पर पहुंची, तब तक शव फंदे से उतारकर नीचे रखा जा चुका था।