फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   South Delhi Municipal Corporation has also increased property tax, rates, not fixed

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी बढ़ाया प्रॉपर्टी टैक्स, दरें तय नहीं

Tue, 12 Jan 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jan 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
South Delhi Municipal Corporation has also increased property tax, rates, not fixed

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरह प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। दक्षिण दिल्ली ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम से दो कदम आगे चलते हुए अपने इलाके के लोगों पर प्रोफेशनल टैक्स के रूप में नया टैक्स भी लगा दिया। स्थायी समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने प्रॉपर्टी टैक्स में दी जाने वाली छूट कम करने और वृद्धावस्था पेंशन बंद करने वाले आयुक्त के प्रस्ताव अस्वीकार कर दिए।

विज्ञापन


स्थायी समिति की बैठक में सोमवार को समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अगले वर्ष के बजट को अंतिम रूप दिया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त के आवासीय परिसरों की ए श्रेणी में दो प्रतिशत और सी, डी तथा ई श्रेणी में एक प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। वहीं विशेष गैर आवासीय परिसरों का पांच प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने, गैर आवासीय परिसरों का प्रॉपर्टी टैक्स 15 प्रतिशत करने और प्रोफेशनल टैक्स (नया टैक्स) लगाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। हालांकि अभी प्रोफेशनल टैक्स के तहत दरें तय नहीं की गई हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर राधेश्याम शर्मा ने 30 जून तक एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलने वाली पांच प्रतिशत छूट कम करने, 100 वर्ग मीटर तक के आच्छादित क्षेत्र वाले डीडीए/सीजीएचएस के लिए वार्षिक मूल्य पर 10 प्रतिशत की छूट समाप्त करने, वरिष्ठ नागरिकों/विकलांगों/महिलाओं को 200 वर्गमीटर तक के आच्छादित क्षेत्र तक एक संपत्ति पर 30 प्रतिशत की छूट घटाकर 20 प्रतिशत करने और ग्रामीण क्षेत्र की शर्त 200 वर्गमीटर से घटाकर 100 वर्गमीटर करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसी तरह वृद्धों को पेंशन नहीं दिए जाने के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed