फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Soon the party will take a decision, Sandeep Kumar in sex scandal

संदीप कुमार पर पार्टी जल्द लेगी बड़ा फैसला, धूमिल होती छवि और विरोध से बड़ा दबाव

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Soon the party will take a decision, Sandeep Kumar in sex scandal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

सेक्स स्कैंडल में मंत्री पद गंवा चुके संदीप कुमार की पार्टी से भी छुट्टी हो सकती है। धूमिल हो रही छवि और विरोधियों के चौतरफा दबाव को कम करने के लिए पार्टी यह फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन


ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि केजरीवाल सरकार अलग-अलग मामलों में तीन मंत्रियों को हटा चुकी है, लेकिन संदीप कुमार पहले मंत्री हैं जिनका मामला अनुशासन समिति के पास गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वहां मामला भेजे जाने का मतलब पार्टी से बाहर जाने का रास्ता तैयार करना है। सूत्रों की मानें तो पार्टी इस स्कैंडल को पार्टी के साथ ज्यादा दिनों तक अपने साथ नहीं रखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पार्टी अपनी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा कर संदीप कुमार को बाहर का रास्ता दिखाएगी। हालांकि इस दौरान तीन सदस्यीय यह समिति संदीप कुमार का इस मामले में पक्ष रखने का मौका देगी। 

मगर पार्टी के एक धड़े को यह चिंता भी सता रही है कि आप से निकाले जाने के बाद वे सरकार के खिलाफ मोर्चा न खोल दें। जानकारों की मानें तो इससे पहले फर्जी डिग्री में जितेंद्र सिंह तोमर, घूस लेने में आसिम अहमद खान के मामले में पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से तो हटाया लेकिन उनके मामले को आधिकारिक तौर पर अनुशासन समिति को नहीं भेजा। 

संदीप कुमार पर छह महीने से थी केजरीवाल की नजर

Soon the party will take a decision, Sandeep Kumar in sex scandal
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

संदीप के मामले में मंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद बुधवार देर रात ही केजरीवाल के निवास पर हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में इस मामले को तुरंत अनुशासन समिति को भेज दिया गया। 

बता दें कि इस समय पार्टी की अनुशासन समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता, प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे और दीपक वाजपेयी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जल्द ही पार्टी संदीप कुमार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी करेगी।

कुमार पर थी केजरीवाल के नजर 
संदीप कुमार को भले ही सेक्स स्कैंडल के चलते हटाया गया लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल के नजरों में वे बीते छह माह से चढ़े हुए थे। सरकार से लेकर पार्टी तक में इसकी चर्चा जोरों पर थी। 

संदीप कुमार के अलग-अलग विवाद व शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंच रही थी। शिलान्यास पट पर उनका नाम न लिखने को लेकर हंगामा हो या फिर भिखारियों को बिना किसी नीति पर सड़क से हटाने का दोनों मामलों में केजरीवाल ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था। 

भिखारी हटाने के मामले में तो केजरीवाल ने ट्विटर पर सीधे इस फैसले को रद्द कर संदीप कुमार को फटकार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed