फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son shot his mother when she tried to stop him from committing a crime in delhi

बेटे की क्रूरता: अपराध करने से मां ने रोका तो मारी गोली, पोंछे से पोछा खून; फिर भी मां-बाप ने दिखाया बड़ा दिल

Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
सार

जांच में पता चला कि लक्ष्मी अपने बेटे को आपराधिक वारदात को अंजाम देने से मना करती थी। इस बात को लेकर उस रात कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने अवैध हथियार से मां पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
son shot his mother when she tried to stop him from committing a crime in delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका सेक्टर-23 के धुलसिरस गांव में अपराध न करने और आपराधिक वारदात में शामिल होने से मना करने पर एक युवक ने अपनी मां को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। छानबीन के दौरान पीड़िता और उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन मौके से मिले साक्ष्यों और आस पास के लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास मामला दर्ज कर महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अभिषेक (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उस पर पहले से गैर इरादतन हत्या, महिलाओं का अपमान करने सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात एक बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर-23 स्थित एक निजी अस्पताल से महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि 52 साल की धुलसिरस गांव निवासी लक्ष्मी के पेट में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पूछताछ में मां-बाप ने बेटे का किया बचाव
पूछताछ करने पर घायल महिला और उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उन लोगों ने बताया कि घर का दरवाजा बंद करने के दौरान किसी अज्ञात ने उसे गोली मार दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि घटनास्थल पर साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गई है। वहां फैले खून को साफ किया गया है। इसके अलावा पता चला कि महिला का बेटा आपराधिक प्रवृति का है और उस पर कई मामले दर्ज हैं। शक के आधार पर पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

खून साफ करने में इस्तेमाल गीला पोछा भी बरामद 
जांच में पता चला कि लक्ष्मी अपने बेटे को आपराधिक वारदात को अंजाम देने से मना करती थी। इस बात को लेकर उस रात कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने अवैध हथियार से मां पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक पेड़ के पास से हथियार बरामद कर लिया। साथ ही खून साफ करने में इस्तेमाल गीला पोछा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता एक निजी कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed