फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son shot and killed his father in timarpur

बेटे की जिद ने ली बाप की जान: टेंपो की अगली सीट पर बैठने से किया मना तो मारी गोली; चंद दूरी पर था सिपाही

Fri, 27 Jun 2025 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 11:04 PM IST
सार

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बेटे ने पिता की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे की उम्र 26 साल है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
son shot and killed his father in timarpur
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तिमारपुर इलाके में टेंपो की अगली सीट पर बैठने से मना करने पर युवक ने पिता की बंदूक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक दीपक (26) को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बंदूक और 12 कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

तिमारपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह (60) सीआईएसएफ में एसआई पद पर कार्यरत थे। करीब छह माह पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। वह तिमारपुर में अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहते थे। जांच में पता चला कि बृहस्पतिवार शाम सुरेंद्र सिंह सामान ले जाने के लिए टेंपो किराए पर लिया था। उनका बेटा टेंपो की अगली सीट पर बैठना चाहता था, लेकिन पिता ने उसे मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर दीपक ने उनपर गोली चला दी। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि शाम 7.30 बजे गश्त के दौरान हवलदार नितिन ने गोली की आवाज सुनी। वह एमएस ब्लॉक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुरेन्द्र सिंह फुटपाथ पर लहूलुहान हालत में पड़े हैं। कुछ लोग उनके बेटे दीपक से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

हवलदार ने युवक को कब्जे में ले लिया। घायल बुजुर्ग को हिंदूराव अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली उनके बाएं गाल पर लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed