फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son left home after being scolded by his father In Delhi found after three years

Delhi: पिता की डांट के बाद बेटे ने घर छोड़ा, तीन साल बाद यह काम करते मिला, पुलिस ने सहारनपुर से किया बरामद

Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
सार

पूछताछ में बच्चे ने बताया कि पिता के डांटने के बाद वह घर से निकलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चला गया। वहां से वह एक ट्रेन से सहारनपुर पहुंच गया।

विज्ञापन
Son left home after being scolded by his father In Delhi found after three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्श बाजार थाना पुलिस ने तीन साल पहले पिता के डांटने पर घर छोड़कर चले गए 13 साल के किशोर को सहारनपुर यूपी से बरामद कर लिया है। किशोर सहारनपुर स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा था। किशोर के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी काफी तलाश की और सूचना देने वालों के लिए दस हजार का इनाम भी घोषित किया। इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली। पांच दिन पहले किशोर के अज्ञात नंबर से फोन करने के बाद पुलिस ने जांच कर उसे बरामद कर लिया।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को बिहारी कॉलोनी निवासी ललित शाह ने अपने 13 साल के बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की थी। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि पिता के डांटने के बाद वह घर से निकलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चला गया। वहां से वह एक ट्रेन से सहारनपुर पहुंच गया। उसके बाद वह वहां एक ढाबे पर काम करने लगा। ढाबा मालिक उसे भोजन उपलब्ध कराता था। पुलिस ने सत्यापन करवाने के बाद किशोर को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed