फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son in law arrested in murder case of his father in law crime news gurugram  

सुपारी देकर हत्या कराने वाला दामाद साथियों संग गिरफ्तार, पत्नी के साथ झगड़े के बाद ससुर के पीटने से था नाराज

Sat, 04 Jul 2020 02:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Jul 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Son in law arrested in murder case of his father in law crime news gurugram  
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के फाजिलपुर झाड़सा गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक हरपाल के दामाद समेत दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी दामाद ने खुलासा किया कि पत्नी के साथ झगड़ा होने पर उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन


इस रंजिश के कारण उसने एक करोड़ की सुपारी देकर बदमाशों से ससुर की हत्या करवा दी थी। एसीपी (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


26 जनवरी 2019 को फाजिलपुर झाड़सा गांव निवासी हरपाल की दो बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना के बाद पुलिस जांच में उनकी बेटी ने बताया कि पिताजी प्लॉट से घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइकों पर आए बदमाशों ने बहाने से पिताजी को रोका और गोली मारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र हुड्डा ने गुरुवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर मोकलवास-पचगांव रोड पर केएमपी के पास से तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतक के दामाद नरेश के अलावा उसके दो साथी जयवीर और विकास यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है। 

हरपाल ने गोद ले रखी थी एक बेटी
एसीपी ने बताया कि ससुर द्वारा मारपीट के बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में दामाद नरेश जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात विकास यादव और उसके एक साथी से हुई। वहीं पर उसने अपने ससुर की हत्या की साजिश रची। 

नरेश की पत्नी हरपाल की गोद ली हुई बेटी थी। हरपाल की संपत्ति का कोई दूसरा वारिस न होने के कारण नरेश ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। विकास की योजना पर राहुल व जयवीर ने हत्या को अंजाम दिया। 
 

हत्या की सुपारी के बदले जमीन कराई नाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक करोड़ की सुपारी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने अपने दादा की जमीन विकास के नाम करवा दी। यह बात उसके पिता को पता चल गई तो उन्होंने किसी तरह जमीन वापिस अपने नाम करवा ली। नरेश बदमाशों को सुपारी की रकम देने का इंतजाम ही कर रहा था पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed