बेटों और बहू ने मिलकर बुजुर्ग पिता के खिलाफ रची ये साजिश, दे दिया सीढ़ियों से धक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनपुरा इलाके में पिता-पुत्र के रिश्ते को तार-तार करते हुए बेहद मामूली बात पर दो बेटों ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता को बुरी तरह पीटा। यही नहीं पिटाई करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित राजेंद्र कुमार (60) को पहली मंजिल की सीढिय़ों से नीचे फेंक दिया। वारदात में राजेंद्र को गंभीर चोट लगी। परिवार के अन्य सदस्यों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके बयान पर दो बेटे जीतू, सतीश और सतीश की पत्नी ज्योति के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। भजनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र परिवार के साथ गली नंबर-6, गामड़ी एक्सटेंशन, भजनपुरा में रहता है। राजेंद्र का पटरी बाजार का काम है। सोमवार शाम को कपड़े सुखाने को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। राजेंद्र के दोनों बेटों सतीश व जीतू ने परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा किया था। रात के समय राजेंद्र घर पहुंचा। उसने पहली मंजिल पर रहने वाले बेटों से पूछताछ करने लगा। इसी बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। दोनों ने राजेंद्र झगड़ा करना शुरू कर दिया।
झगड़े के दौरान आरोपियों ने पिता पर हमला भी कर दिया। इसी दौरान सतीश की पत्नी ज्योति भी वहां आ गई। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने बेरहमी से अपने पिता को पहली मंजिल की सीढिय़ों से नीचे फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल राजेंद्र को अस्पताल मे भर्ती कराया गया, बाद में उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।