फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Some relief from the heat, the impact of snow and rain on the mountains

गर्मी से मिली थोड़ी राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से हुआ असर

Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
Some relief from the heat, the impact of snow and rain on the mountains
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने मंगलवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। हवा चलने और सुबह बादल छाने से दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बर्फबारी/बारिश हुई। उत्तर और मध्य भारत के मैदानों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। एक से दो दिन उत्तर भारत में कहीं आंधी तो कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को झांसी, सतना, सागर और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पहाड़ों में शिमला, मनाली. जम्मू समेत कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी हुई। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

Some relief from the heat, the impact of snow and rain on the mountains

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान औसत से अधिक 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री व न्यूनतम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व पीतमपुरा में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। झज्जर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण रात में गर्मी रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले एक से दो दिन कहीं आंधी तो कहीं बारिश के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा। सात मई तक पहाड़ों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फ बारी का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed