फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Solar power station will be on Gangnahar.

गंगनहर पर बनेंगे सौर ऊर्जा पावर स्टेशन

Mon, 23 Mar 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Mar 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Solar power station will be on Gangnahar.
पावर कारपोरेशन ने सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली की पूर्ति करने की तैयारी शुरू कर दी है। कारपोरेशन और एनटीपीसी के निर्देशन में गंग नहर पर सौर ऊर्जा पावर प्लांटों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके लिए हरिद्वार से दादरी तक 180 किमी की लंबाई में डीपीआर तैयार कर ली गई है। इससे गाजियाबाद सहित गंगनहर के आसपास के जिलों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा पर भी पूरा ध्यान दे रही है। सूबे में प्रथम चरण में नहरों पर एक हजार किमी की लंबाई में सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने हैं।

गाजियाबाद में बिजली की उपलब्धता मात्र 950 मेगावाट है, जबकि गर्मियों में जरूरत 17 सौ मेगावाट की होती है। इतनी बिजली कारपोरेशन के पास नहीं है।

इसके लिए गंगनहर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम शुरू हो गया है। इसकी डीपीआर तैयार कर 380 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।

कारपोरेशन के एसई एसबी यादव ने बताया कि इससे 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें से गाजियाबाद को 200 मेगावाट सप्लाई मिलेगी।

कारपोरेशन गंग नहर के किनारे ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना कराएगा। इस लाइन से सौर ऊर्जा से मिलने वाली सप्लाई नहर के आसपास के जिलों में दी जाएगी।

इस योजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गाजियाबाद को 2016 में इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed