फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   So, did firing take place at two places in the same night at the behest of Lawrence Bishnoi for extortion?

Delhi NCR News: ...तो क्या रंगदारी के लिए लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर हुई एक ही रात में दो जगह फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप : पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर में फायरिंग का मामला
विज्ञापन

-एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दोनों जगह दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस को आशंका दोनों जगह एक ही शूटरों ने चलाई गोली
-पश्चिम विहार के बाहर गोली चलाने के बाद लॉरेंस के बेहद करीबी रणदीप मलिक ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार देर रात को बदमाशों ने पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर में गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी थीं। इन दोनों ही घटनाओं को लॉरेंस बिश्नोई और उसके सिंडिकेट से जोड़कर देखा जा रहा। माना जा रहा कि फिरौती के खेल में लॉरेंस बिश्नोई और उसे जुड़े गैंगस्टरों ने रंगदारी के लिए दोनों जगह गोलियां चलवाई हैं। पश्चिम विहार में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोहित खत्री के जिम के बाहर चली गोली के बाद सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फोन न उठाने पर गोली चलवानी पड़ी। यदि अबकी बार फोन नहीं उठा तो आगे मौका नहीं दिया जाएगा।
रणदीप मलिक ने अपने अलावा यूएसए में मौजूद अनिल पंडित का भी नाम लिया। पोस्ट के आखिरी में वह लॉरेंस बिश्नोई जितेंद्र मान उर्फ गोगी, हाशिम बाबा और काला राणा ग्रुप का नाम लिखता है। वहीं वेस्ट विनोद नगर में फायरिंग में रणदीप मलिक का नाम सामने आया है। 27 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र उर्फ जीतू को व्हाट्सएप पर कॉल कर रणदीप ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जीतू ने उस समय पुलिस को शिकायत देकर मामला भी दर्ज करवा दिया था। अब सोमवार को उसके घर व दफ्तर के बाहर हुई फायरिंग को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले 11 बजे पश्चिम विहार इलाके में आउटर रिंग रोड, आरके फिटनेस जिम के बाहर गोली चलाई। बाद में वह उसका वीडियो बनाकर वहां चले गए। जिम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोहित खत्री का है। इसके ठीक 54 मिनट बाद बाइक सवार दो लोगों ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित वेस्ट विनोद नगर में जीतू के दफ्तर पर फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है। दोनों पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article