फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani Exclusive BJP candidate Smriti Irani filed nomination from Amethi

Smriti Irani Exclusive: अमर उजाला से स्मृति की खास बातचीत, कहा- कांग्रेस परिवार से कोई भी आए शिकस्त ही मिलेगी

Mon, 29 Apr 2024 09:10 PM IST
श्याम जी. उत्कर्ष चतुर्वेदी, अमर उजाला, अमेठी
उत्कर्ष चतुर्वेदी, अमर उजाला, अमेठी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 29 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

नामांकन दाखिल करने के बाद स्मृति ईरानी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अमेठी से प्रत्याशी तय करने से लेकर गठबंधन और विरासत को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। साथ ही सभी से मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Smriti Irani Exclusive BJP candidate Smriti Irani filed nomination from Amethi
स्मृति ईरानी से खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद स्मृति ईरानी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, हम अमेठी से कमल का फूल जिताकर पीएम मोदी की सरकार में उसे समर्पित करेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी कौन है, यह कांग्रेस तय करेगी और कांग्रेस का विषय है।'

विज्ञापन


दीदी बनाम दीदी की लड़ाई के सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस परिवार से कोई भी आए, शिकस्त ही मिलेगी। जनता के पास आज कंपैरेटिव है, कंपैरेटिव न होता तो लड़ाई और रोचक होती। कोरोना के समय में पीएम मोदी ने अमेठी में सफलतापूर्व काम किया। उस काम का यहां पर काफी असर पड़ा। आज जब मैं गांव में जाती हूं तो लोग कहते हैं कि दीदी अगर राहुल गांधी यहां से सांसद होते तो पीएम मोदी वाली वैक्सीन उनके दलाल खा जाते हमें कभी नहीं मिलती। राहुल गांधी सांसद होते तो मुफ्त का राशन उनके दलाल खा जाते, मुझे कभी नहीं मिलता। जो क्षेत्र विशेष रूप से दलालों से त्रस्त था, परेशान था। वहां पांच साल में काम को होते हुए देखा है, उसके पहले अमेठी लापता सांसद को लेकर चर्चित थी। मैं चाहती हूं कि अमेठी में कोई भी प्रत्याशी आए, वो आमने-सामने चर्चा करे कि आपने क्या किया।'
विज्ञापन


गठबंधन की लड़ाई को लेकर कहा, 'मध्यप्रदेश के चुनाव में अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया था कि उनका अपमान हुआ है। मुलायम सिंह यादव को इसी पार्टी ने भोजन तक नहीं परोसा था। वहीं, पीएम मोदी मुलायम सिंह को पद्म पुरुस्कार देने का समर्थन करते हैं। उनका मानना है कि उन्होंने अपनी पार्टी के उत्कृष्ट कार्य किया है, जिससे लिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। दोनों नेताओं में अंतर देखने को मिल जाएगा। एक जो यारी दोस्ती तो दिखाते हैं, लेकिन वो सत्ता के यार हैं। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जो सेवा और संस्कार दिखाते हैं। अखिलेश यादव किस गढ़ की बात कर रहे हैं, यह मैं नहीं जानती, लेकिन उनका बार-बार कैंडिडेट बदलना क्या संकेत दे रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत छीनने वाली बात को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा, 'जनता के मध्य इस बात का अचंभा है, आक्रोश है कि क्या अधिकारी है राहुल गांधी और प्रियंका का कि हमारी कमाई की गिनती करें, क्या अधिकार है उनको यह कहने का कि आप सब की कमाई ले लेगो और फिर जैसा उचित समझोगे वैसे बांटोगे।' नामांकन में मोहन यादव के आने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मोहन यादव का ये ससुराल है। वे सफल व्यक्ति हैं और समाज कल्याण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। अमेठी के असली दामाद मोहन यादव हैं। कम से कम एक ऐसा दामाद है, जो लूटता नहीं हैं।'


स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में इलाके वार विकास किया जाएगा। 10वीं तक के स्कूल को 12 वीं तक करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आने वाले पांच में 50 हजार बहनों को लखपति दीदी बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी से मतदान करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed